Wednesday, 15 January 2025

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

   पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,भुवनेश्वर।

दिनांक- 2 मार्च 2026

प्रिय मित्र रोहित,

सप्रेम नमस्कार ।

तुम कैसे हो? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खूबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! तुम भी हमारे साथ होते तो बहुत मज़ा आता। अपने माता और पिता को मेरा प्रणाम कहना।

आपका प्यारा मित्र

कखग


अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

  अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

अपना पता

------------------

------------------

दिनांक - 2 मार्च 2026

पूजनीय दादीजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। दादी जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए। दादाजी,चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता 
(लड़कों के लिए)
कखग
आपकी प्यारी पोती (लड़कियों के लिए)
कखग

Monday, 6 January 2025

पाठ – 16 सवाली राम माधुरी

       


 पाठ  16  सवाली राम

शब्दार्थ

तीखापन- कड़वापन

गंद- महक,बू

सुस्ताना- आराम करना

 कुदरत - प्रकृति

जिज्ञासु -जानने की इच्छा

अचरज -आश्चर्य

 भ्रांत-भ्रमित,शंकित 

निहाल -तृप्त होना, खुश होना 


1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...