Thursday, 9 October 2025

चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

    चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे? 

चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे।
2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों ?
उत्तर- चूहा दर्जी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक
लाल रंग का कपड़ा लेकर गया
3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी से चूहे ने कहा-
रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर- कुतरकर
सारे कपड़े, तुम्हें मजा चखाऊँगा।" 

4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे हो गई हैं, 
उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए 
• वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
• एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
• गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
• चहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता 
• वह कपड़ा लेकर दी के पास टोपी सिलवाने 
• वह जंगल की ओर चल पडता है।

 उत्तर- 1.एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
2.वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
3.गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
4.वह कपड़ा लेकर दर्जी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 
5.चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 
6.वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 

बातचीत के लिए 
1. चूहे को गठरी में क्या मिला?
उत्तर- चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला। 

2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था? 
उत्तर- चूहा अपनी टोपी को गोटा लगाकर  सजाना चाहता था। 

3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर-कुतर कर सारे गोटे तुम्हें मज़ा चखाऊँगा। 

4. चूहे की मूंछ भी है पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए। जिनकी पूँछ भी होती है और पूँछ भी।
 उत्तर- बिल्ली, खरगोश, शेर। 
जीवन मूल्य
आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरी रखने के लिए क्या कर सकते हैं?
उत्तर - हम कपड़ों को तय करके अलमाली या बक्से में सजाकर रखेंगे। किताबों को इघर-उधर
न रखकर कबोर्ड में या अलमारी में सजाकर रखेंगे ताकि चूहा काट न सके। जूतों को पुराने कपड़ों
से साफ़ करके शू स्टांड में रखेंगे।

Tuesday, 7 October 2025

अपठित गद्यांश-ताजमहल



ताजमहल पर अनुच्छेद

ताजमहल भारत की सबसे सुंदर इमारतों में से एक है। यह आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। इसे मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। ताजमहल का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। इसके बीच में बड़ा गुंबद और चारों कोनों पर ऊँची मीनारें हैं। यह प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे विश्व के सात अजूबों में गिना जाता है। चाँदनी रात में ताजमहल बहुत सुंदर दिखाई देता है। यह भारत की शान है और हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं।

1. ताजमहल किसका प्रतीक माना जाता है?

2. ताजमहल कहां बना हुआ है?

3. इसके चारों कोनों में क्या है?

4. ताजमहल का निर्माण किससे हुआ है?

5. इसे किसने और क्यों बनवाया था?

Sunday, 7 September 2025

लाल बहादुर शास्त्री अनुच्छेद



लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वे बहुत ईमानदार, सरल और सच्चे इंसान थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और जेल भी गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने "जय जवान, जय किसान" का नारा दिया। यह नारा आज भी हमें मेहनत और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी हमेशा सादा जीवन और ऊँचे विचारों में विश्वास करते थे। उनका जीवन हमें सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाता है।

पाठ-11चूँ-चूँ की टोपी- क्वीज-WB

https://wayground.com/embed/presentation/5f7e88992a45d8001ccef725