Tuesday, 7 October 2025

अपठित गद्यांश-ताजमहल



ताजमहल पर अनुच्छेद

ताजमहल भारत की सबसे सुंदर इमारतों में से एक है। यह आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। इसे मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। ताजमहल का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। इसके बीच में बड़ा गुंबद और चारों कोनों पर ऊँची मीनारें हैं। यह प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे विश्व के सात अजूबों में गिना जाता है। चाँदनी रात में ताजमहल बहुत सुंदर दिखाई देता है। यह भारत की शान है और हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं।

1. ताजमहल किसका प्रतीक माना जाता है?

2. ताजमहल कहां बना हुआ है?

3. इसके चारों कोनों में क्या है?

4. ताजमहल का निर्माण किससे हुआ है?

5. इसे किसने और क्यों बनवाया था?

Sunday, 7 September 2025

लाल बहादुर शास्त्री अनुच्छेद



लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वे बहुत ईमानदार, सरल और सच्चे इंसान थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और जेल भी गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने "जय जवान, जय किसान" का नारा दिया। यह नारा आज भी हमें मेहनत और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी हमेशा सादा जीवन और ऊँचे विचारों में विश्वास करते थे। उनका जीवन हमें सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाता है।

Monday, 7 April 2025

भारत के पर्वत




 भारत के पर्वत

  • हिमालय
  • माउंट एवरेस्ट
  • अरावली
  • विंध्याचल
  • नीलगिरि
  • सतपुड़ा
  • कंचनजंगा
  • नंगा पर्वत
  • नंदा देवी
  • अन्नपूर्णा
  • काराकोरम
  • महेंद्रगिरि
  • धौलागिरि

पाठ-11चूँ-चूँ की टोपी- क्वीज-WB

https://wayground.com/embed/presentation/5f7e88992a45d8001ccef725