ताजमहल पर अनुच्छेद
ताजमहल भारत की सबसे सुंदर इमारतों में से एक है। यह आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। इसे मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। ताजमहल का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। इसके बीच में बड़ा गुंबद और चारों कोनों पर ऊँची मीनारें हैं। यह प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे विश्व के सात अजूबों में गिना जाता है। चाँदनी रात में ताजमहल बहुत सुंदर दिखाई देता है। यह भारत की शान है और हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं।
1. ताजमहल किसका प्रतीक माना जाता है?
2. ताजमहल कहां बना हुआ है?
3. इसके चारों कोनों में क्या है?
4. ताजमहल का निर्माण किससे हुआ है?
5. इसे किसने और क्यों बनवाया था?