Saturday, 9 November 2024

सबसे बड़ा मूर्ख माधुरी

  

सबसे बड़ा मूर्ख - कहानी में से
1.बादशाह अकबर के दरबार में कितने मंत्री थे?
बादशाह अकबर के दरबार में नौ मंत्री थे।

2.एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में कौन आया?
एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी  आया।

3.बीरबल को बादशाह की कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी?
एक अनजान  व्यापारी को कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फियाँ देना , अकबर की यह बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी।

4.बादशाह अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा,"बताओ,दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?
5.बीरबल ने कागज़ पर किसका नाम लिखा होगा?
बीरबल ने कागज़ पर  बादशाह अकबर का नाम लिखा होगा।

आप अपनी जेब में क्या-क्या रख सकते हैं
कागज़,चाबी,कलम,चॉकलेट
भाषा की बात
2.क) उसका मुँह लटक गया।
ख)आँख का तारा है।
ग) सभी बच्चों के चेहरे खिल  उठे।
घ)माँ की आँखों से अंगारे बरसने लगा।
3.गिनती से भी शब्द बनते हैं -
क) नवरत्न
ख)चौराहा
ग)त्रिभुज
घ)सप्तर्षि
ङ)षट्कोण

जीवन मूल्य
प्रश्न 6– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ?
उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए | उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं देनी चाहिए | 


Sunday, 3 November 2024

सुबह भाषा अभ्यास

 1. दी गई कविता को सही शब्द चुनकर पूरा कीजिए

खो देते हैं,आलस सारा,

और काम लगता है प्यारा।

सुबह भली लगती है उनको

मेहनत प्यारी लगती जिनको।



सुबह हुई चिड़ियाँ चहकीं

बागों में कलियाँ महकीं

उठ जा, रे मुन्ना प्यारे

मुस्काओ ने  आँखों मल रे ।

2. सुबह कैसी होती है ? कविता में से कोई तीन पंक्तियों छांट कर लिखिए-

सूरज की किरणें आती हैं

सारी कलियाँ खिल जाती हैं

सब जग सुंदर हो जाता है।

3. समान अर्थ वाले शब्द

क) सूरज सूर्य रवि

ख) धरती भूमि धारा

ग) हवा पवन वायु

4. विलोम शब्द लिखिए

क) अंधकार प्रकाश

ख) मेहनत आलस

ग) सुख-दुख

घ) नया पुराना

ङ) दुर्गुण  सद्गुण

5. विशेषण शब्द लिखिए

क) नई कहानी

ख) मीठे स्वर

ग) ठंडी हवा

घ) सारी कलियाँ

6. आप सुबह उठकर बहुत सारे काम करते हैं, जैसे तैयार होना, नाश्ता करना आदि।

आपके घर में कौन क्या-क्या करता है?

क) माँ खाना बनाती है।

ख) नानी जी/दादी जी पूजा करती है।

ग) पिताजी ऑफिस के लिए तैयारी करते हैं ।

घ) दादाजी/नानाजी सुबह सैर करने जाते हैं।

सुबह कविता माधुरी

    सुबह कविता माधुरी अभ्यास  कविता में से  1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों?  उत्तर- मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा ...