Tuesday, 25 June 2024

बहादुर दोस्त Q/A

   बहादुर दोस्त Q/A 



कहानी में से

1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।गरमी के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।

Thursday, 20 June 2024

हाथी और चिड़िया Q/A

   हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रखती थी।

2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।
आपकी कल्पना
1.पेड़ उखड़ने से किस-किस को नुकसान पहुँचा होगा?
उत्तर - पशु-पक्षियों को और आदमी को नुकसान पहुँचा होगा।
2.हाथी को  ऐसा करने से  कौन रोक सकता था और कैसै?
उत्तर - हाथी को ऐसा करने से आदमी ही रोक सकता था।  वह उसे तरह-तरह के कामों में लगा रोक सकता था।
3.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।

हल्का -  पर कागज़ फूल पतंग पत्ता   
भारी - अलमारी  पत्थर कुर्सी  टेबल कार

भाषा की बात
1.क) उसने पलक को आवाज़ देकर बुलाया
ख) गप्पू हाथी नें पेड़ उखाड़ा
2. पाठ में से चंद्रबिंदु वाले तीन शब्द लिखिए- हाँसना,करूँगी,यहाँ-वहाँ
3. चिड़िया - छोटी पंख घोंसला तिनका 
हाथी - बड़ा,पूँछ सूँड सामान


VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे
3.गलती करने पर हमें क्या करनी  चाहिए?
गलती करने पर हमें माफी माँग लेनी चाहिए और उस गलती को दुबारा नहीं करनी चाहिए।
4. अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो क्या आप माफी माँगेंगे,क्यों?
 अगर हमसे कोई गलती हो जाए तो हम  माफी माँग लेंगे क्योंकि अपनी गलती को मान लेना अच्छी बात हैं।इससे  दोनों को खुशी मिलती है। माफी माँगकर हम अपनी गलती का सुधार कर सकते हैं. 

पाठ-11चूँ-चूँ की टोपी- क्वीज-WB

https://wayground.com/embed/presentation/5f7e88992a45d8001ccef725