Thursday, 19 October 2023
सुबह कविता माधुरी
सुबह कविता माधुरी
अलबेला - सुंदर,मनोहारी,
प्रात: -सुबह
जोश- उत्साह,उमंग
कविता में से
1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों?
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं,और अंधकार दूर हो जाता है।
2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा?
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अँधेरा ही अँधेरा रहेगा।
3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं?
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।
4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है?
मेहनत को
(ख) सुबह होने पर क्या होता है?
ठंडी-ठंडी हवा बहती है
5. मिलान कीजिए
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर
• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर
• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है
• धरती का सुख --- अलबेला है
बातचीत के लिए
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों?
मेहनत सबसे अच्छा गुण है,
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।
2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है?
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।
3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहती है।
सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।
4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है?
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी
ऑफिस के लिए तैयार होते हैं । मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।
आपकी कल्पना
5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?चारों ओर अँधेरा ही अँधेरा रहेगा।
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-
भाषा की बात
1.लय वाले शब्द
सारा प्यारा
सुहानी मस्तानी
उनकी जिनकी
पाए जाए
2.इन्हें और क्या कहते हैं (अर्थ लिखो)
प्राणी - जीव, जानवर
मेहनत - पिरश्रम
जग - दुनिया
अंधकार - अँधेरा
जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।
1.लय वाले शब्द
सारा प्यारा
सुहानी मस्तानी
उनकी जिनकी
पाए जाए
2.इन्हें और क्या कहते हैं (अर्थ लिखो)
प्राणी - जीव, जानवर
मेहनत - पिरश्रम
जग - दुनिया
अंधकार - अँधेरा
जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।
व्यायाम करने से हमारा शरीर मज़बूत होता है।
2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।
2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
पाठ-11चूँ-चूँ की टोपी- क्वीज-WB
https://wayground.com/embed/presentation/5f7e88992a45d8001ccef725
-
पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A and WB) कहानी में से 1.शेर को गु्स्सा क्यों आया? उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसे परेशान कर रही थी । 2...
-
DAV PUBLIC SCHOOL,CSPUR,BHUBANESWER-21 CLASS – III HINDI WORKSHEET – 1 चतुर कौवा NAME-----------------------------------...
-
दादा जी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए । पूज्य दादाजी, सादर चरण स्पर्श। मैं यहाँ सकुशल हूँ । आशा करता हूँ कि आ...