Wednesday, 22 January 2025

Revision work Annual भाषा अभ्यास

 भाषा अभ्यास                                     Page No

1वाक्यांशों के लिए एक शब्द -          23,  32

(क) जो गोटे लगाए -                         गोटेवाला
(ख) जो कपड़े सिलता हो  - दर्जी
(ग) जो वन में रहे - वनवासी
 (घ) जो काम से जी चुराए -         कामचोर

(ङ) जो चित्र बनाए - चित्रकार

रगों  का त्योहार - होली 
पतंगों का त्योहार - मकर संक्रांति
नावों की  दौड़ का त्योहार - ओणम 
फसलों का त्योहार - बिहू,पोंगल,मकर संक्रांति,बैशाखी

2.विलोम शब्द                                26  

क) अंधकार प्रकाश

ख) मेहनत आलस

ग) सुख-दुख

घ) नया - पुराना

ङ) दुर्गुण  सद्गुण  

3.सही विराम चिह्न लगाओ                28,29

पूर्ण विराम  ।

अल्प विराम  ,

प्रश्न वाचक  ?

उद्धरण  चिह्न  "..............."

योजक   --

क) अपना पाठ पढ़ो।

ख) तुम कब आए ?

ग) मां ने कहा,"सदा समय पर उठो।"

घ) मैं रात-दिन काम करता हूँ।

श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।

 उनमें देश प्रेम , ईमानदारी और साहस की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी ।उन्होंने "जय जवान ,जय किसान" का नारा दिया ।

4.अर्थ लिखो                                     26, ,30,34

क) सूरज -सूर्य रवि

ख) धरती- भूमि धारा

ग) हवा- पवन वायु

अवसर - मौका

हुक्म - आदेश

बेवकूफ़ - मूर्ख

सबूत - प्रमाण

पेज 34

सूरज सूर्य

मेघ - बादल

प्रकाश - रोशनी

चाँद - चंद्रमा

5.वचन बदलो                                    32

एकवचन            बहुवचन
मूर्ति               मूर्तियाँ
छुट्टी                छुट्टियाँ
मटकी              मटकियाँ
पतंग               पतंगें
बच्चा               बच्चे

प्रतिमा              प्रतिमाएँ

6.क्रिया (काम वाले शब्द) छाँट कर लिखो      28

  वाक्य                                          काम वाले शब्द 

 क) चिड़िया चहचहाती है।                चहचहाती है

   ख) गाय घास खाएगी।                     खाएगी

    ग) वह ज़ोर से हँसने लगा।            हँसने लगा

    घ) मैं नीला पेन लाई।                     लाई

7.विशेषण                                          23,   27

(क) लाल रंग
 (ख)एक     चूहा
(ग) चमचम         टोपी 
(घ)अपनी     फ़ौज 
(ङ) सारे      गोटे

क) नई- कहानी

ख) मीठे- स्वर

ग) ठंडी- हवा

घ) सारी -कलियाँ

पेज 34

बुरा -हाल

तीन - बरस

अनगिनत - प्रश्न

नई - चीज़

हरे -पत्ते


ANNUAL मूल्यपरक प्रश्न

   ANNUAL मूल्यपरक प्रश्न 

1.आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरा रखने के लिए क्या करते हैं?

2.सुबह की सैर और व्यायाम से अपको क्या फ़ायदा होता है?

3.अप अपना काम पूरा करने के लिए क्या-कया करेंगे?

4.लालबहादुर के जीवन से आपको क्या  सीख मिलती है?

5.किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या सावधानियाँ बरतनी होगी?

6.मिल-जुलकर काम करने के क्या फायदे हैं?

7.आप अपनी रुचियों को बढ़ाने के लिए  क्या- क्या प्रयास करते हैं?

8.मन में जानने की इच्छा अधिक  होने पर हम क्या करते हैं ?

9.आप अपने घर को सजाने में कैसे सहायता करते हैं?


जीवन मूल्य
1.आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरी रखने के लिए क्या कर सकते हैं?
उत्तर - हम कपड़ों को तय करके अलमाली या बक्से में सजाकर रखेंगे। किताबों को इघर-उधर
न रखकर कबोर्ड में या अलमारी में सजाकर रखेंगे ताकि चूहा काट न सके। जूतों को पुराने कपड़ों

से साफ़ करके शू स्टांड में रखेंगे।

Wednesday, 15 January 2025

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

   पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,भुवनेश्वर।

दिनांक- 3 फरवरी 2025

प्रिय मित्र रोहित,

सप्रेम नमस्कार ।

तुम कैसे हो? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खूबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! तुम भी हमारे साथ होते तो बहुत मज़ा आता। अपने माता और पिता को मेरा प्रणाम कहना।

आपका प्यारा मित्र

कखग


अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

  अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

पूजनीय दादीजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। दादी जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए। दादाजी,चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता 
(लड़कों के लिए)
कखग
आपकी प्यारी पोती (लड़कियों के लिए)
कखग

Annual भाषा अभ्यास

 https://drive.google.com/drive/folders/1eyGDr5W9MWsw8KIs2Kzd__wuka0-6Zxz?usp=sharing

Monday, 6 January 2025

पाठ – 16 सवाली राम माधुरी

       


 पाठ  16  सवाली राम

शब्दार्थ

तीखापन- कड़वापन

गंद- महक,बू

सुस्ताना- आराम करना

 कुदरत - प्रकृति

जिज्ञासु -जानने की इच्छा

अचरज -आश्चर्य

 भ्रांत-भ्रमित,शंकित 

निहाल -तृप्त होना, खुश होना 


1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

Monday, 16 December 2024

बुआ का पत्र भाषा अभ्यास

  बुआ का पत्र भाषा अभ्यास

1.      त्र अक्षर वाले शब्द –  चित्र पत्र  मित्र चित्रकला त्रिशूल, त्रिभुज वस्त्र स्त्री पुत्र,मंत्री,अस्त्र ,शस्त्र,त्रिकोण

2.       
नाम वाले शब्द
काम वाले शब्द
विशेषता बताने वाले शब्द
हेमा,
कहना
निराली
शौर्य
जाऊँगी
छोटा
दिल्ली
लाना
बढ़िया
लड्डू,मिट्टी,मूर्ति,पानी,सूँड़,चूहा
लिखा है,सीख रहा था,बनाई
नवीन 


3.वचन बदलो
एकवचन            बहुवचन
मूर्ति               मूर्तियाँ
छुट्टी                छुट्टियाँ
मटकी              मटकियाँ
पतंग               पतंगें
बच्चा               बच्चे
प्रतिमा              प्रतिमाएँ
Q4 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द-
रगों  का त्योहार - होली 
पतंगों का त्योहार - मकर संक्रांति
नावों की  दौड़ का त्योहार - ओणम 
फसलों का त्योहार - बिहू,पोंगल,मकर संक्रांति,बैशाखी
5. क) दिए गए चित्र में से किन्हीं दस चीज़ों के नाम लिखिए-
मोमबत्तियाँ,पंखा,फुलझड़ियाँ,बच्चे,रंगीन बल्ब,पेड़,रेडियो,दीया,मिठाइयाँ परदा,गमला,दीवार,
ख) आज  दिवाली  है। घर को रंगीन बल्बों,मोमबत्तियों और दीयों से सजाया गया है।बच्चे फुलझड़ियाँ जला रहे हैं।
माँ पड़ोसन  को मिठाई दे रही है। पिंंकी दीया जला रही है।सब नए कपड़े पहने हुए हैं और  बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
6. दीपावली के अवसर पर शुभकामना पत्र
आदरणीय दादीजी/नानीजी
सादर चरण स्पर्श
दीपवली के  पावन अवसर पर मैं आपको  बधाई देता हूँ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह आपको खुश रखें।
आपका प्यारा पोता
रमेंश 

Wednesday, 11 December 2024

बुआ का पत्र- माधुरी Q/A

   बुआ का पत्र-  माधुरी Q/A 

पाठ में से

1. यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?

 यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा है ।

2. शौर्य छुट्टियों में क्या सीख रहा था?

शौर्य छुट्टियों में नृत्य और चित्रकला सीख रहा था ।

3.बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाई?

च्चों ने गणेश जी की मूर्ति मिट्टी के लौंदे में से मिट्टी लेकर बनाई ।

बातचीत के लिए

यदि आप बाल भवन जाएँगे, तो क्या क्या सीखेंगे?

यदि हम बाल- भवन जाएँगे, तो मूर्ति बनाना, पतंग बनाना ,रंगोली बनाना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना तथा मोमबत्तियाँ बनाना सीखेंगे।

जब आपको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो आपको कैसा लगेगा?

जब हमको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो हमको और हमारे माता-पिता को  बहुत अच्छा लगेगा और खुशी मिलेगी ।

आपकी बात

1.आप गरमी की छुट्टियों में क्या-क्या  सीखते हैं?

मैं गरमी की छुट्टियों में पियानो बजाना और साइकिल चलाना सीखता हूँ।

2.आप दीपावली पर क्या-क्या काम करते हैं?

---------------------------------------------------

भाषा की बात

1.उदाहरण देखकर लिखिए-

क) ट्+ ट =  ट्ट   ठछुट्टी  मिट्टी

ख) त् + य =  त्य   सत्य मृत्यु

ग) च् + च = च्च   बच्चा सच्चा कच्चा


PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...