Friday, 12 August 2022

गीत का कमाल माधुरी

 गीत का कमाल  माधुरी

कहानी में से-
1. रोहित ने अपने पिता से क्या लाने के लिए कहा?
उत्तर -  रोहित ने अपने पिता से गीत लाने के लिए कहा।

2.दुकानदार ने पिताजी के सवाल का क्या जवाब दिया ?
उत्तर - दुकानदार ने पिताजी के सवाल का यह जवाब दिया कि आगे जाओ,वहाँ मिलेगा।
3.खरगोश को देखकर पिताजी ने कौन-सी  पंक्ति बनाई?
उत्तर - खरगोश को देखकर पिताजी ने देखे टगर-मगर पंक्ति बनाई।
4.चोर क्यों भाग गए?
उत्तर -  रोहित का गीत सुनकर चोर को भरोसा हो गया कि रोहित उन्हें देख लिया है और  सब कुछ जानता है। इसलिए चोर डर के भाग गए।

5. उचित उत्तर पर सही (/) का निशान लगाइए 

(क) रोहित कौन-सी कक्षा में पढ़ता था? 

दूसरी तीसरी चौथी 

(ख) पिताजी ने सबसे पहले किसे देखा? 

चूहे को साँप को खरगोश को

 (ख) रोहित आधी रात को गीत गाकर किसे प्रभावित करने लगा? 

पिताजी को दादीजी को पड़ोसियों को 

गीत का कमाल -भाषा अभ्यास

   गीत का कमाल -भाषा अभ्यास

1. रेखा खींचते हुए वाक्यों को पूरा कीजिए 

(क) चोर ने खोदना वह वाकई गीत है। 

(ख) रोहित समझा कि बिकाऊ मिलते हैं।

 (ग) ये तो बाज़ार में बहुत आसान है। 

(घ) गीत गाना तो शुरू किया। 

    

उत्तर.क) चोर ने खोदना शुरू किया।
ख)रोहित समझा कि वह वाकई गीत है
ग)ये तो बाज़ार में बिकाऊ मिलते हैं।
घ)गीत गान तो बहुत आसान है।

2. सही शब्द चुनकर खाली जगह में लिखिए 

(क) यह बताओ कि गीत....... कैसे गाए जाते हैं? (संगीत/गीत) 

(ख) रोहित ने मामा.... को गीत गाते सुना।। (दोस्त/कार) 

(ग) आगे जाकर उन्होंने एक मru" को सरकते देखा। (नेवला/साँप) 

(घ) चोर डरकर " की तरफ़ देखने लगे। (आँगन/दरवाज़े) 

उत्तर-क) गीत  ख)दोस्त  ग)साँप  घ)दरवाज़े

3.लिंग बदलो - 

(क) पड़ोसी – 

 (ग) चूहा - 

(ख) हिरन -

(घ) भाई - -

उत्तर क) पड़ोसिन  ख) हिरनी  ग) चुहिया    घ) बहन

4.वचन बदलो -
चूहा - चूहे   
दरवाज़ा - दरवाज़े 
   साँप ने - साँपों ने    
पड़ोसी ने - पड़ोंसियों ने

 5. उदाहरण के अनुसार शब्द चुनकर लिखिए 

सिंचाई, खुदाई, पुताई, पिसाई 

(क) खोदना - ...."खुदाई...... 

(ख) पोतना - 

(ग) पीसना - 

(घ) सींचना - 

उत्तर.क) खुदाई  ख))पुताई  ग) पिसाई   घ) सिंचाई


6. मोटे काले शब्द के उलटे अर्थ वाले शब्द से वाक्य पूरे कीजिए 


 (क) मुझे आधी रोटी नहीं पूरी रोटी चाहिए। 

(ख) नेहा रात पढ़ती रहती है। 

(ग) बारिश होने पर सभी बच्चे खुश थे केवल साहिल उदास  था।

 (घ) यह घड़ा उठाना मुश्किल नहीं आसान  है। 


उत्तर-क) पूरी  ख) दिन  ग) उदास  घ) आसान

7. नीचे दिए गए वाक्यों में सही निशान (विराम चिह्न) लगाइए 

।   ? 

(क) आधी रात हो गई।

 (ख) क्या यहाँ गीत बिकता है?

 (ग) सोनू को लड्डू, गुलाबजामुन और जलेबी पसंद हैं। 

(घ) तुम्हारा घर कहाँ है?


 8. नीचे दिए गए जवाब आपको जिन प्रश्नों से मिलेंगे, उन्हें लिखिए 

(क) पिताजी बाज़ार गए। 

पिताजी बाज़ार गए


(ख) रोहित ने दोस्त को गीत गाते सुना। 

किसने दोस्त को गीत गाते सुना


 (ग) रोहित झगड़ालू लड़का था।

रोहित केसा लड़का था? 


---------

Saturday, 16 July 2022

दादाजी -भाषा अभ्यास

     भाषा अभ्यास

1.वाक्य पूरे करो
क) गाँव के बीच से एक नदी बहती है।
ख)कड़ाके की सरदी पड़ रही है।
ग)दादाजी बच्चों को देखकर बहुत खुश हुए।
2.उलटे अर्थ वाले शब्द
क)वह हमारी तरह मेहनती नहीं है।
ख)दादाजी को गरमी लग गई है।
ग)सोनानी धीरे-धीरे पहाड़ी की तरफ़ चल दी।
3.लिंग बदलिए।
दादा -दादी
ऊँट -ऊँटनी
लेखक- लेखिका
पंडित- पंडिताइन
4.वाक्यों के बहुवचन रूप लिखिए।
क)सोनाली ने अखरोट उठाए।
ख)पेड़ों पर कबूतर बैठे हैं।
ग)झरने पहाड़ों से गिरते हैं।

5.वाक्य बनाइए -
क)खिलौने - बच्चों को खिलौने पसंद हैं
ख)आलसी - हमें आलसी नहीं होना चाहिए।
ग)शुक्रिया - हमें मदद करने वालों का शुक्रिया अदा  करना चाहिए।
घ)दोस्त - हमें दोस्त की मदद करनी चाहिए।

6.वाक्य पूरे कीजिए-
क)सोनाली को ठंड लग रही थी।
ख)उसे दादाजी की चिंता हो रही थी।
ग)अखरोट के छिलके पड़े हुए  हैं।

7. ट या ट् से शब्द सीढ़ी पूरी कीजिए-
रट्टू   लट्टू    लटक   मटक मटर मोटर



Monday, 11 July 2022

पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

  पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

कहानी में से
1.शेर को गु्स्सा क्यों आया?
उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसे परेशान कर रही थी
2.मक्खी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर - मक्खी ने हाथी से कहा कि वह बहुत ताकतवर है और उसने शेर को हरा दिया है।
3.मक्खी में घमंड क्यों आ गया?
उत्तर - जब मक्खी को लगा कि उसने जंगल के राजा शेर को हरा दिया है तब उसमें घमंड आ गया।
4.अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?
उत्तर - अंत में मक्खी मकड़ी के जाल में  फँस गई और निकल नहीं पाई

5.सही शब्द से कहानी की घटनाओँ को पूरा कीजिए-
क)शेर -------------- के नीचे सो रहा था।      
 पेड़
ख)मक्खी ने कहा- "शेर और हाथी मुझसे ------------- हैं।"
डरते
ग)मक्खी --------------- के जाले में फँस गई।
मकड़ी

Monday, 4 July 2022

राष्ट्रीय पक्षी मोर

   राष्ट्रीय पक्षी मोर 

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।  मोर चमकीले हरे और नीले रंग का होता हैं। उसकी गर्दन लंबी तथा नीले रंग की होती है।वह कीड़े-मकौड़े,साँप और अनाज के दाने खाता  है। उसके पंख भी लंबे होते हैं ।उसके सिर पर कलगी(ताज) होती है। उसके हर पंख पर चाँद जैसे आकार होता है। बरसात के मौसम में वह  पंख फैला कर नाचता है। वह जंगल में पेड़ों पर रहता है।हमें मोर का शिकार नहीं करना चाहिए।हमें उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।


Tuesday, 28 June 2022

बहादुर दोस्त Q/A

 बहादुर दोस्त Q/A 

 कहानी में से

1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।गरमी के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।

Saturday, 25 June 2022

घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

 घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

1. क्का -  पक्का मक्का चक्का
     क्ख -    मक्खीचूस मक्खन मक्खी
2.समान लय वाले शब्द
जंगल मंगल दंगल डंगल
मकडी ककड़ी लकड़ी जकड़ी पकड़ी
शेर बेर देर ढेर
3.अर्थ लिखो
जंगल -वन
 शेर-सिंह
स्नान-नहाना
 हिम्मत- साहस
4.वचन बदलो
शेर ने पंजे मारे।
मक्खियाँ भिनभिना रही थीं।
 मकड़ियों ने जाले बनाए।

5.वाक्य बनाइए।
हमें घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें बार-बार कोशिश करनी चाहिए।
हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए।

6. मुहावरों से वाक्य बनाइए।
अचानक नींद से जगाने पर वह आग बबूला हो गया।
मम्मी  मेरी बत सुनकर मंद-मंद मुसकराने लगी।
मच्छरों ने मेरे नाक में दम कर रखा है।

7.घमंडी मक्खी पाठ से हमने यह सीखा कि
हमें कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए।
हमें गुस्सा नहीं करना चाहिए।
हमें किसी को मामुली नहीं समझना चाहिए।
हमें सोच-समझकर काम करना चाहिए।

Saturday, 14 May 2022

मेरा मित्र अनुच्छेद

  मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है। उसका घर मेरे घर के  पास ही है। मैं प्रतिदिन उसके घर जाता हूँ और उसके साथ खेलता और पढ़ता हूँ ।   मेरे और अनुराग के परिवार सभी एक-दूसरे को जानते हैं। हम दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा। खेल में हारकर भी वह उदास नहीं होता है।  वह समय का बहुत पाबंद है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय  होती है। कहते हैं सच्चा मित्र ईश्वर का अमूल्य उपहार है। मुझे अपने इस दोस्त पर गर्व है।

 

 


Wednesday, 4 May 2022

हाथी और चिड़िया Q/A

 हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रखती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

Friday, 22 April 2022

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

  हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास  

भाषा अभ्यास 

1.चित्रों के नाम 
चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला

2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
त्त - पत्ता  उत्तर   कुत्ता   सत्तर 
स्स - रस्सी  गुस्सा लस्सी हिस्सा

3. वाक्य के बहुवचन रूप
क)मैंने घर के बाहर हाथियों को चलते देखा।
ख)चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए।
ग) पेड की डालियाँ हिलने लगीं।
4.उलटे अर्थ वाले शब्द
नया -पुराना  
 हँसना - रोना
 नीचे - ऊपर  
 दुख - सुख  
बड़ा - छोटा  
कम - ज़्यादा  
कमज़ोर - ताकतवर
बेचना - खरीदना
5.शब्दों पर चंद्रबिंदु  लगाइए  -
यहाँ    वहाँ      हँसते      मुँह     आँखें    जाएँगे     करूँगी      दिखाऊँगा

6.वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
क)घर - हमारा घर सुंदर है।
ख)काम - किसान खेत में काम करता है।
ग)घोंसला - चिड़िया घोंसला बनाती है।
घ)धरती - हमारी धरती सुंदर है।

7.नाम वाले शब्द  
पत्ता कुछ बड़ा था।
हाथी  को हँसी आ गई।
चिड़िया तिनका उठाती है।
वहाँ एक आदमी भी था।

पत्ता  कुछ बड़ा था।

हाथी  को हँसी आ गई।

चिड़िया तिनका उठाती है।

वहाँ एक आदमी भी था।

चिड़िया तिनका पकड़ती है।

हाथी रोने लगा।

घोंसले गिरने लगे।

आदमी दौड़ने लगा।


काम वाले शब्द

हाथी  को हँसी आ गई

चिड़िया तिनका उठाती है

चिड़िया तिनका पकड़ती है

हाथी रोने लगा 

घोंसले गिरने लगे 

आदमी दौड़ने लगा 


7.   नाम वाले शब्द                   काम वाले शब्द -
क) चिड़िया                              पकड़ती
ख)हाथी                                   रोने लगा
ग)घोंसला                                 गिरने लगा
घ)आदमी                                 दौड़ने लगा।

Wednesday, 20 April 2022

चतुर कौवा भाषा अभ्यास

 चतुर कौवा भाषा अभ्यास

1.चित्रों के नाम

बादल  घड़ा  कौवा  सूरज
2.ड़  और ढ़ वाले शब्द
ड़ वाले शब्द - कंकड़  थोड़ा बड़ी
ढ़ वाले शब्द - पढ़ना  चढ़ना  ढूँढ़  सीढ़ी बूढ़ी

3.समान लय वाले शब्द
क) कटक अटक भटक लटक
ख) घड़ा  अड़ा बड़ा सड़ा 
ग)पानी नानी मानी रानी 
घ)बल पल नल फल कल चल

4.शब्दों का पहला अक्षर लेकर नया शब्द
घर  सेब  तोता
कौवा  कार  हार 

5.अर्थ लिखो
पानी - जल
सहसा - अचानक
निज - अपना
मेहनत - परिश्रम

6.वाक्य बनाइए-
क)मेहनत - मेहनत का फल मीठा होता है।
ख)घड़ा - हमारे घर में एक पानी का घड़ा है।    घड़ा में  थोड़ा पानी है।
ग)सहसा - मुझे घर में सहसा एक साँप दिखाई दिया।
घ)सफलता - मेहनत करने से सफलता मिलती है।
7. चतुर कौवा कहानी
एक कौवा पानी की तलाश में भटक रहा था।अचानक उसे एक घड़ा दिखाई दिया ।उस घड़े में पानी कम था।उसे एक उपाय सूझा। उसने कंकड़ों को घड़े के अंदर डालने लगा जिसके कारण पानी ऊपर आ गया। कौवा पानी पीकर खुशी-खुशी उड़ गया।कौवे को  अक्ल और मेहनत के कारण सफलता मिली।

चतुर कौवा Q/A

 चतुर कौवा Q/A 

1.कौवा क्यों भटक रहा था?

उत्तर - कौवा बहुत प्यासा था। इसलिए वह पानी के लिए भटक रहा था।


2.कौवे ने पानी को कहाँ-कहाँ ढूँढा?
उत्तर - कौवे ने गाँव-गाँव में और नगर-नगर में  पानी को ढूँढा।

3.कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए क्या किया?
उत्तर - कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए कंकड़ों को घड़े में डालने लगा।

4.कौवे को सफलता कैसे मिली?
उत्तर - अक्ल और मेहनत के कारण कौवे को सफलता मिली।

5.किन-किन कामों के लिए हमें पानी की ज़रूरत होती है?

  • पानी पीने के लिए
  • पेड़ों को पानी देने के लिए
  • खाना बनाने के लिए
  • नहाने और कपड़ा धोने  के लिए
  • कार धोने के लिए  
6.पानी को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं
  • पानी के नल को बंद कर  सकते  हैं।
  • रसोई घर के पानी को हम बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं।

PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...