Wednesday, 8 July 2020

पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A and WB)

पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A and WB)
कहानी में से
1.शेर को गु्स्सा क्यों आया?
उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसे परेशान कर रही थी
2.मक्खी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर - मक्खी ने हाथी से कहा कि वह बहुत ताकतवर है और उसने शेर को हरा दिया है।
3.मक्खी में घमंड क्यों आ गया?
उत्तर - जब मक्खी को लगा कि उसने जंगल के राजा शेर को हरा दिया है तब उसमें घमंड आ गया।
4.अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?
उत्तर - अंत में मक्खी मकड़ी के जाल में  फँस गई और निकल नहीं पाई

5.सही शब्द से कहानी की घटनाओँ को पूरा कीजिए-
क)शेर -------------- के नीचे सो रहा था।      
 पेड़
ख)मक्खी ने कहा- "शेर और हाथी मुझसे ------------- हैं।"
डरते
ग)मक्खी --------------- के जाले में फँस गई।
मकड़ी

                                                                      भाषा अभ्यास
1. क्का -  पक्का मक्का चक्का
     क्ख -    मक्खीचूस मक्खन मक्खी
2.समान लय वाले शब्द
जंगल मंगल दंगल डंगल
मकडी ककड़ी लकड़ी जकड़ी पकड़ी
हाथी साथी भाथी
3.अर्थ लिखो
जंगल -वन
 शेर-सिंह
स्नान-नहाना
 हिम्मत- साहस
4.वचन बदलो
शेर ने पंजे मारे।
मक्खियाँ भिनभिना रही थीं।
 मकड़ियों ने जाले बनाए।
5.वाक्य बनाइए।
हमें घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें बार-बार कोशिश करनी चाहिए।
हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए।
6. मुहावरों से वाक्य बनाइए।
अचानक नींद से जगाने पर वह आग बबूला हो गया।
मम्मी  मेरी बत सुनकर मंद-मंद मुसकराने लगी।
मच्छरों ने मेरे नाक में दम कर रखा है।

7.घमंडी मक्खी पाठ से हम ने यह सीखा कि
हमें कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए।
हमें गुस्सा नहीं करना चाहिए।
हमें किसी को मामुली नहीं समझना चाहिए।
हमें सोच-समझकर काम करना चाहिए।

Saturday, 4 July 2020

बहादुर दोस्त (भाषा माधुरी,अभ्यास)

कहानी में से
1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।धूप के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।
                                                            भाषा अभ्यास
1.चित्रों  के नाम
कुत्ता  पोटली  पुलिस टार्च पूरी चारपाई

2.खाली जगह भरिए-
क) काँपने
ख)छठा
ग)लालू
घ)पेड़
ङ)रज़ाई

3.बहुवचन रूप लिखिए-
पूरी - पूरियाँ
 टोकरी टोकरियाँ
रज़ाई - रज़ाइयाँ
 कुत्ता - कुत्ते
दरवाज़ा -दरवाज़े
तकिया - तकिए
4.उदाहरण के अनुसार लिखिए-
प्य - प्यार प्यास प्याज प्याला
स्त - बिस्तर बस्ता दोस्त सस्ता

5.शब्द सीढ़ी
बटन बकरी टोकरी                  आदमी आराम कलम
6.चित्रों को देखकर वाक्य बनाइए-
मोर डाली पर बैठा है।
मछली पानी में तैर रही है।
लड़की पुस्तक पढ़ रही है।
बच्चा झूला झूल रहा है।

7.अपने दोस्त या सहेली के बारे में तीन वाक्य लिखिए-
मेरे दोस्त का नाम राजू है।
वह मेरे घर के पास रहता है।
वह मेरे साथ खेलता और पढ़ता है।
वह पढ़ाई में मेरी मदद करता है।
 पिल्ला - कुत्ते का बच्चा
Image result for पिल्ला   हलुआ Image result for हलुआ  Image result for हलुआ
  बगल में पोटली दबाना -  Image result for बगल में दबाया
भूरा रंग - Image result for भूरा रंग


Thursday, 9 April 2020

हाथी और चिड़िया Q/A&WB

https://classroom.google.com/u/0/c/MTY2NjMyNTIwNzNa/m/NjcwMTAzNDUzODda/details
हाथी और चिड़िया Assignment -MCQ ,Q/A.WB


हाथी और चिड़िया Material- video,Text book

https://classroom.google.com/u/0/c/MTY2NjMyNTIwNzNa/m/NjcwMTAzNDUzODda/details

हाथी और चिड़िया WB
कहानी में से
https://www.youtube.com/watch?v=to7ZxHQBQzI

भाषा अभ्यास - https://forms.gle/HCHu8kA2tJf4xpYSA

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?
उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनका इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रख आती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

भाषा अभ्यास 

1.चित्रों के नाम 
चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला

2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
त्त - पत्ता  उत्तर   कुत्ता   सत्तर 
स्स - रस्सी  गुस्सा लस्सी हिस्सा

3. वाक्य के बहुवचन रूप
क)मैंने घर के बाहर हाथियों को चलते देखा।
ख)चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए।
ग) पेड की डालियाँ हिलने लगीं।
4.उलटे अर्थ वाले शब्द
नया -पुराना  
 हँसना - रोना
 नीचे - ऊपर  
 दुख - सुख  
बड़ा - छोटा  
कम - ज़्यादा  
कमज़ोर - ताकतवर
बेचना - खरीदना
5.शब्दों पर चंद्रबिंदु  लगाइए  -
यहाँ    वहाँ      हँसते      मुँह     आँखें    जाएँगे     करूँगी      दिखाऊँगा

6.वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
क)घर - हमारा घर सुंदर है।
ख)काम - किसान खेत में काम करता है।
ग)घोंसला - चिड़िया घोंसला बनाती है।
घ)धरती - हमारी धरती सुंदर है।

7.   नाम वाले शब्द                   काम वाले शब्द -
क) चिड़िया                              पकड़ती
ख)हाथी                                   रोने लगा
ग)घोंसला                                 गिरने लगा
घ)आदमी                                 दौड़ने लगा।






    Sunday, 5 April 2020

    चतुर कौवा भाषा अभ्यास

    चतुर कौवा भाषा अभ्यास
    1 नीचे दिए गए चित्रों को देखकर उनके नाम ।। 
    लिखिए- (चित्रों के लिए पेज 2 देखें) 
    उत्तर- बादल घड़ा कौवा सूरज 
    2. कविता 'चतुर कौवा' में 'ड़' और 'ढ़' वाले शब्द आए हैं। आप तीन-तीन शब्द 
    और लिखिए
     'ड़' वाले शब्द-घड़ा 
    'ढ़' वाले शब्द-चढ़ना
     उत्तर- 'ड़' वाले शब्द-कंकड़ थोड़ा सड़क 
    'ढ़' वाले शब्द-ढूँढना पढ़ना चढ़ना 
    3. दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द 
    लिखिए (क) भटक लटक 
    (ख) घड़ा  अड़ा
     (ग) पानी मानी 
    (घ) बल पल 
    उत्तर- (क) मटक खटक  झटक
    (ख) पड़ा सड़ा कड़ा
     (ग) नानी दानी रानी  
    (घ) कल जल  थल नल
    4. दिए गए शब्दों का पहला अक्षर लेकर नया शब्द बनाइए 
    घड़ा रथ   = घर  
    सेर बस = सेब
    तोप ताल = तोता
    कौन   वाला= कौवा
    काला रख =कार
      हार थन = हाथ
    5. इन्हें और क्या कहते हैं? चुनकर लिखिए- 
    (अचानक, जल, परिश्रम, अपना) 
    (क) पानी 
    (ख) सहसा 
    (ग) निज 
    (घ) मेहनत 
    उत्तर- (क) जल (ग) अपना(ख) अचानक (घ) परिश्रम
     6. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए -
    (क) मेहनत (ग) सहसा (ख) घड़ा 
    (घ) सफलता 
    उत्तर- (क)हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मेहनत का फल मीठा होेता है।
    (ख) घड़े में पानी है।
     (ग) उसे सहसा एक बाघ दिखाई दिया। 
    (घ) परिश्रम करने से सफलता ज़रूर मिलती है। 
    7. कविता 'चतुर कौवा' को कहानी के रूप में लिखिए-
     एक कौवा पानी की खोज में इधर-उधर भटक रहा था।
    अचानक उसे एक घडा दिखाई दिया। वह उस घडे पर जा बैठा।
    घडे में थोडा पानी था, जिसके कारण उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच रही था।
    कौवे को एक उपाय सूझा। वह पास पड़े कंकड़ों को उठाकर घडे में  डालना शुरू किया।
    कंकड़ डालने कारण घड़े में पानी ऊपर आ गया।
    कौवेने पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई और खुशी-खुशी उड़ गया। 

    PT 1 Good Readers Bonus

        PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...