Tuesday, 12 August 2025

दादाजी भाषा अभ्यास

      दादाजी भाषा अभ्यास

1.वाक्य पूरे करो
क) गाँव के बीच से एक नदी बहती है।
ख)कड़ाके की सरदी पड़ रही है।
ग)दादाजी बच्चों को देखकर बहुत खुश हुए।
2.उलटे अर्थ वाले शब्द
क)वह हमारी तरह मेहनती नहीं है।
ख)दादाजी को गरमी लग गई है।
ग)सोनानी धीरे-धीरे पहाड़ी की तरफ़ चल दी।
3.लिंग बदलिए।
दादा -दादी
ऊँट -ऊँटनी
लेखक- लेखिका
पंडित- पंडिताइन
4.वाक्यों के बहुवचन रूप लिखिए।
क)सोनाली ने अखरोट उठाए।
ख)पेड़ों पर कबूतर बैठे हैं।
ग)झरने पहाड़ों से गिरते हैं।

5.वाक्य बनाइए -
क)खिलौने - बच्चों को खिलौने पसंद हैं
ख)आलसी - हमें आलसी नहीं होना चाहिए।
ग)शुक्रिया - हमें मदद करने वालों का शुक्रिया अदा  करना चाहिए।
घ)दोस्त - हमें दोस्त की मदद करनी चाहिए।

6.वाक्य पूरे कीजिए-
क)सोनाली को ठंड लग रही थी।
ख)उसे दादाजी की चिंता हो रही थी।
ग)अखरोट के छिलके पड़े हुए  हैं।

7. ट या ट् से शब्द सीढ़ी पूरी कीजिए-
रट्टू   लट्टू    लटक   मटक मटर मोटर


पाठ 7 दादाजी माधुरी

    पाठ 7 दादाजी

कहानी में से
1. एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ क्यों नहीं आई?
उत्तर - एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ नहीं आई क्योंकि सोनाली के दादाजी बीमार थे
2.पहले वाला लड़का क्यों नाराज़ हो गया था?
उत्तर - पहले वाला लड़का नाराज़ हो गया था क्योंकि सोनाली सारे अखरोट ले गई थी । इसलिए उन्हें एक भी अखरोट नहीं मिला।
3.सोनाली दादाजी के लिए क्या लेकर गई?
उत्तर - सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई ।
4.दादाजी किसे देखकर खुश हो गए?
उत्तर - दादाजी बच्चों को देखकर खुश हो गए।

बातचीत के लिए
1.सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई क्योंकि दादजी को अखरोट बहुत पसंद थे।
2.आलसी होने का मतलब सुस्त होना, काम न करना,सुबह जल्दी न उठना आदि।हम आलसी नहीं हैं ।हम सब काम समय पर करते हैं।
3.सरदी लगने पर जुकाम-बुखार हो जाता है।नाक बहने लगते हैं और  बार-बार छीकें आती हैं ।
हमको भी कभी-कभी सरदी लगती है। सरदी लगने पर हम दवाइयाँ खाते हैं और गरम पानी पीते हैं।
4.दादाजी ने बच्चों को यह दुआएँ दी होंगी कि ईश्वर तुम्हें खुश रखे,तुम स्वस्थ रहो,तुम बड़े होकर माता-पिता और देश का नाम रोशन करो।
आपकी बात -
1.हम अपने दादाजी को छाता,चप्पल,चश्मा,माला,सेवइयाँ देना चाहेंगे।
भाषा की बात
1.शब्द लड़ी
डर →रह→ हल→ लपक→ कलम→ मगर→ रंग→ गरम→ मटर→ रथ→ थकान

2. कहा   कहाँ
    काटा   काँटा
कहा - उसने कहा कि वह कल घर जाएगा।
कहाँ - तुम कहाँ रहते हो?
काटा - मैंने चाकू से फल काटा
काँटा - मेरे पैर में काँटा चुभ गया है।

3.काम वाले शब्द (क्रिया शब्द)
              वाक्य                                                    काम वाले शब्द
क)गाँव में एक नदी  बहती थी।                                    बहती थी
ख) सोनानी पहाड़ी की ओर चल दी।                              चल दी
ग)सोनाली ने दादाजी को अखरोट दिए।                         दिए

जीवन मूल्य
1. आप अपने बीमार दादा-दादी या नाना-नानी की देख-भाल और मदद किस प्रकार करते हैं?
उन्हें समय पर दवाई देकर
उनके पैर दबाकर
उन्हें खाना और पानी देकर
उन्हे ंसुबह और शाम घुमाने ले जाकर
उनके साथ बातचीत करके
उनके साथ समय बिताकर
2.हमें सुबह उठना चाहिए।सुबह उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । हमें ताज़ी हवा मिलती है।
सुबह सैर करने से हमारा शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है और हमें कोई बीमारी नहीं होती है।

दादाजी भाषा अभ्यास

       दादाजी भाषा अभ्यास 1.वाक्य पूरे करो क) गाँव के बीच से एक  नदी  बहती है। ख)कड़ाके की  सरदी  पड़ रही है। ग)दादाजी बच्चों को देखकर बहुत ...